Jalandhar Punjab Top News राजनीति लोकसभा चुनाव- 2024

आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास महाराज जी के नाम पर रखा जाएगा: रिंकु

भूपिंदर कुमार के नेतृत्व में नॉर्थ हल्के और नकोदर में बीजेपी प्रत्याशी सुशील रिंकू के पक्ष में सफल बैठक का हुआ आयोजन

रोजाना भास्कर

जालंधर। जालंधर लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकु ने बताया कि मोदी सरकार द्वारा तीसरी बार सरकार बनाने उपरांत आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास महाराज जी के नाम पर रखा जाएगा।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपने जनहित वायदे पूरा करने के लिए वचनबद्ध है,इसी कड़ी में आदमपुर एयरपोर्ट का निर्माण किया गया है और आगामी समय में मोदी जी पूरी तरह जालन्धर में अधूरे कामों को पहल के आधार पर पूरा करेंगे।उन्होंने कहा कि अपनी हार से बौखलाए कांग्रेसी और आप पार्टी के आम लोगों को गुमराह कर रहे है।उन्होंने कहा कि इस बार जालंधर लोकसभा के सूझवान वोटरों ने भाजपा को जिताने का मन बना लिया है।

उन्होंने कहा कि आज हर जालंधरवासी अपनी सुरक्षा के साथ साथ शहर में विकास के नाम हुए विनाश से चिंतित है।उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2014 और 2019 में प्राप्त पूर्ण बहुमत को गांव, गरीब, वंचित, दलित, महिला, युवा और किसान को समर्पित किया। उनके शरीर का कण-कण और जीवन का क्षण-क्षण राष्ट्र का विकास और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित है।उन्होंने कहा कि 2014 से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने विकास का एजेंडा देश में सेट किया जिसके बाद कांग्रेस लगातार पराजित हो रही है।अब कांग्रेस फिर से एक बार तुष्टिकरण के आधार पर आगे बढ़ना चाहती है लेकिन इस बार लोगों ने इतिहास बदलने का मन बना लिया है और जालंधर में भाजपा का विजय पताका लहराने में पूरा योगदान देगें।

जालंधर के रूके हुए विकास की रफ्तार को भाजपा ही करेगी पूरा, सुशील शर्मा; जालंधर में भाजपा जीत कर बनायेगी इतिहास-सुशील रिंकू

जालंधर। भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष भूपिंदर कुमार ने नॉर्थ हल्के में अपने निवास स्थान पर पार्टी उम्मीदीवार सुशील रिंकु के पक्ष में सफल बैठक का आयोजन सलेमपुर मुसलमाना में किया गया।इस अवसर पर भाजपा जालंधर लोकसभा उम्मीदीवार सुशील रिंकु,प्रदेश उपाध्यक्ष केडी भंडारी,राजेश बाघा,भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजेश मल्होत्रा,किरण बाला आदि उपस्थित थे।इस अवसर पर सुशील शर्मा ने कहा कि भाजपा के निष्ठावान और मेहनती कार्यकर्ताओं की मेहनत इस बार लोकसभा चुनाव में पार्टी को विजयी बनायेगी।

उन्होंने कहा कि जलांधर के रूके हुए विकास की रफ्तार को भाजपा ही पूरा करेगी।उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में मोदी सरकार की विकासशील नीतियोँ को आम लोगों तक पहुँचाने का कार्य हमारा कार्यकर्ता करेगा।उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में भाजपा की जीत तय है और इस चुनाव में भाजपा सबसे मजबूत पार्टी बन कर उभरेगी तथा पार्टी को जालंधर सीट पर विजय का परचम लहराने से कोई नही रोक सकता।सुशील रिंकु ने कहा कि किसी भी सगठंन को आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ता ही आधार होता है और हमारा कार्यकर्ता पार्टी के प्रति पूरा समर्पित है।उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में जीत का श्रेय हमारे मेहनती कार्यकर्ताओं को जायेगा जो दिन रात पार्टी के लिए मेहनत कर रहे है।उन्होंने कहा कि भाजपा का किसी से कोई मुकाबला नही है तथा इस बार यह सीट जीत कर पार्टी इतिहास बनायेगी।।इस अवसर पर महासचिव अनिल शर्मा, दिनेश महेंद्रू, शंकर लाल,जसपाल रंधावा,कमल सिंह, परवीन,हरजिंदर कौर,बलविंदर कौर,सूर्या मिश्रा,सोहन लाल आदि उपस्थित थे।

 हल्का नकोदर के नूरमहल में सुशील रिंकू के पक्ष में सफल बैठक का आयोजन

पिछली सरकारों ने सिर्फ बाते की और मोदी सरकार ने ज़रूरतमंद लोगो तक सरकारी लाभ पहुचाने का काम किया-सुशील रिंकु

जालंधर। भारतीय जनता भारतीय जनता पार्टी नकोदर हल्के के नूरमहल मंडल द्वारा जालंधर लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकु के पक्ष में सफल बैठक का आयोजन प्लाजा मार्किट में किया गया।इस अवसर पर सभी नूरमहल मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे।इस अवसर पर सुशील रिंकू ने कहा कि पिछली सरकारों ने सिर्फ बाते की है और मोदी सरकार ने ज़रूरतमंद लोगो तक सरकारी लाभ पहुचाने का काम किया है।उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार पंजाब के लोगो को केन्द्र से मिलने वाले हर एक लाभ में रुकावट पैदा करती है और जिससे लोग केंद्र सरकार की योजना को पूरी तरह लाभ नहीं ले पाते।उन्होंने कहा कि भाजपा ही विश्व की ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं के मज़बूत आधार ने उसे बाकियों से अलग किया है।उन्होंने कहा कि पार्टी लोकसभा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है और इस बार जालंधर सीट को जीतकर भाजपा इतिहास रचेगी।उन्होंने कहा कि भाजपा का एकमात्र लक्ष्य सत्ता सेवा के साथ साथ व्यवस्था परिवर्तित करने के लिए हमेशा रहा है।उन्होंने कहा कि वर्तमान में पूरे देश में रिकॉर्डतोड़ विकास की लहर ने विरोधियों को चारों खाने चित्त कर दिया है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *