जालंधर। किशनपुरा रोड स्थित बीएमएस फैशन शोरूम पर फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी नवल उर्फ बिल्ला को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर उसने फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की गोली उसकी टांग में लगी। घायल होने के बाद उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई अवैध पिस्तौल भी बरामद की है। बता दें कि 11 दिन पहले शोरूम पर फायरिंग कर फिरौती मांगने का मामला सामने आया था। जांच में विदेशी गैंगस्टर डोनी बल्ल के नेटवर्क का नाम भी सामने आया है। इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।














