BREAKING: पंजाब सरकार से जुड़े कथित करप्शन केस की जांच अब CBI करेगी, हाईकोर्ट ने दिए आदेश!

चंडीगढ़, रोजाना भास्कर ब्यूरो: पंजाब सरकार से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने जांच CBI को सौंप दी है। कोर्ट ने CBI को 2 महीने के भीतर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। यह मामला ED की ओर से पंजाब के DGP गौरव यादव को भेजे गए पत्रों के बाद हाईकोर्ट पहुंचा था। ED ने कथित भ्रष्टाचार को लेकर FIR दर्ज करने की मांग की थी।

ED के अनुसार जांच में ट्रांसफर-पोस्टिंग, सरकारी टेंडर, CLU, नीतिगत फैसलों और सरकारी मंजूरियों को प्रभावित करने के आरोप सामने आए हैं।

जांच में नितिन गोहल, अजय सहगल, सुरेश कुमार बजाज समेत अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। ED ने तलाशी के दौरान करीब 1 करोड़ रुपये नकद मिलने का भी दावा किया है।

वहीं, CM भगवंत मान और नितिन गोहल ने ED के आरोपों को खारिज करते हुए इन्हें बेबुनियाद बताया है। अब पूरे मामले की जांच CBI करेगी और दो महीने में हाईकोर्ट को रिपोर्ट सौंपेगी।