CM भगवंत मान के कथित वीडियो मामले में ED की पूछताछ, लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा पेश

चंडीगढ़, रोजाना भास्कर ब्यूरो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कथित वीडियो से जुड़े मामले में लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश हुए। मामला गुरुग्राम में कथित फर्जी फॉरेंसिक रिपोर्ट तैयार कराने और ₹10 लाख की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा है।

गुरुग्राम पुलिस की FIR के आधार पर ED मनी लॉन्ड्रिंग के पहलू से जांच कर रही है। इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। एजेंसी कथित वित्तीय लेनदेन और रिपोर्ट तैयार कराने में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। हालांकि, आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच के बाद ही होगी।