ED की बड़ी कार्रवाई: पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा पूछताछ के लिए गिरफ्तार, चंडीगढ़ आवास पर चली लंबी रेड

चंडीगढ़, रोजाना भास्कर ब्यूरो: पंजाब की राजनीति में शनिवार को बड़ा भूचाल आ गया, जब Sanjeev Arora को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया। सुबह से ही चंडीगढ़ के सेक्टर-2 स्थित उनके आवास पर ईडी की टीम लगातार छापेमारी और पूछताछ कर रही थी। जानकारी के मुताबिक करीब 20 गाड़ियों में अधिकारी मौके पर पहुंचे थे, जिससे इलाके में भारी हलचल देखने को मिली।

सूत्रों के अनुसार लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने संजीव अरोड़ा को हिरासत में लेकर अरेस्ट कर लिया। अब उनसे मामले को लेकर और पूछताछ की जाएगी। पिछले एक महीने में यह दूसरी बार है जब ईडी ने अरोड़ा से जुड़े ठिकानों पर कार्रवाई की है। इससे पहले लुधियाना में भी उनके कई ठिकानों पर रेड की गई थी।

इस कार्रवाई के बाद पंजाब की सियासत गरमा गई है और राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।