GST का सबसे बड़ा शिकंजा! जालंधर में 55.35 करोड़ की फर्जी बिलिंग का भंडाफोड़, कई एक्सपोर्ट कंपनियां रडार पर

जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: जीएसटी विभाग ने जालंधर में करोड़ों रुपये के फर्जी बिलिंग रैकेट का पर्दाफाश करते हुए रामसंस कॉर्पोरेशन के संचालक भूपिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। जांच में 55.35 करोड़ रुपये की फर्जी बिलिंग और 8.35 करोड़ रुपये की इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) चोरी का खुलासा हुआ है।

विभाग को आशंका है कि इस नेटवर्क से जुड़ी कई एक्सपोर्ट कंपनियां भी ब्लैक मनी को व्हाइट करने, टैक्स चोरी और फर्जी एक्सपोर्ट इंसेंटिव लेने के खेल में शामिल हो सकती हैं।

एडवांस एआई तकनीक ने फास्टैग और वाहन डेटा के जरिए कागजों में दौड़ रहे ट्रकों का भंडाफोड़ किया। अब पूरे फर्जी नेटवर्क की गहन जांच जारी है और विभाग का कहना है कि इस घोटाले में शामिल किसी भी व्यक्ति या फर्म को बख्शा नहीं जाएगा।