Crime Jalandhar Punjab Top News

दूसरी महिला के साथ पकड़ा पति तो गुस्से में पत्नी ने सुनाई खरी-खरी, गढ़ा में प्राइवेट होटल की घटना, मुंह छुपा कर भागी महिला


रोजाना भास्कर

जालंधर। महानगर जालंधर के गढ़ा में स्थित निजी होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ देखकर जबरदस्त हंगामा किया। जिसके बाद पति ने उक्त महिला को एक्टिवा पर वहां से मुंह छुपा कर भगा दिया और खुद मोटरसाइकिल वहीं छोड़कर चला गया। महिला ममता ने आरोप लगाया कि एक साल से उसका पति घर से बाहर रह रहा है। उसकी 6 साल की बेटी है और पति ने मारपीट करके घर उसे घर से निकाल दिया। महिला का आरोप है कि उसका पति काफी समय से धोखा दे रहा है। महिला ने कहा कि उसकी शादी को 7 साल हो गए। इस दौरान महिला ने कहा कि उसे किसी ने सूचना दी थी कि उसका पति निजी होटल में अन्य महिला के साथ यहां पर रूका हुआ है।

महिला ने आरोप लगाए है कि उसके पति ने पहले भी कई बार उस पर हमला किया है। महिला का आरोप है कि थाना 7 की पुलिस को वह शिकायत भी दे चुकी है, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। महिला का आरोप है कि वह सरेआम उक्त महिला के साथ रह रहा है जिसने 3 से 4 जगह पर शादी की हुई है। ममता महिला ने बताया कि उसके पति का नाम लव है, जबकि मौके से फरार हुई महिला का नाम प्रिया है। ममता ने कहा कि वह प्रिया को बिल्कुल नहीं जानती है। महिला ने बताया कि एक साल से उसकी अनबन चल रही है। लेकिन पिछले 2 से 3 माह से उसका पति इस महिला के साथ रहकर उसे परेशान कर रहा है। महिला का आरोप है कि थाने में जब उसकी माता ने शिकायत दी थी तो उस दौरान पुलिस वाले में उसकी माता को लताड़ लगाते हुए कहा कि वह अपनी बेटी को बसने नहीं दे रही। इस दौरान आज महिला ने कहा कि मीडिया के सामने उसने पति को अन्य महिला के साथ काबू किया है, ऐसे में अब पुलिस बताए कि वह कहां पर गलत है। वह थाने में पति के खिलाफ शिकायत देगी ताकि इंसाफ मिल सके।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *