जालंधर। पंजाब से राज्यसभा सांसद और Lovely Professional University (एलपीयू) के चेयरमैन Ashok Kumar Mittal के आवास और संबंधित संपत्तियों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज सुबह छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ी बताई जा रही है, जिसमें कुछ कंपनियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम ने उनके आवास के अलावा यूनिवर्सिटी और अन्य संबंधित ठिकानों पर भी दस्तावेजों की जांच शुरू की है। हाल ही में अशोक कुमार मित्तल को राज्यसभा में डिप्टी लीडर की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई है।
वहीं, एलपीयू के पीआरओ हरप्रीत ने कहा कि यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर सब कुछ सामान्य है और उन्हें आवास पर हुई रेड की आधिकारिक जानकारी नहीं है।
फिलहाल ईडी की ओर से मामले को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच जारी है और आने वाले समय में और खुलासे संभव हैं।
CM भगवंत मान का तीखा हमला
इस कार्रवाई पर पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है और यह “टिपिकल मोदी स्टाइल” की राजनीति है।

सीएम मान ने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने और चुनाव से पहले माहौल तैयार करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता सब समझती है और लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता ही करती है।

ईडी की इस कार्रवाई और सीएम के बयान के बाद पंजाब की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गरमा सकता है।
#Jalandhar #EDRaid #AshokKumarMittal #LPU #MoneyLaunderingCase #PunjabPolitics #BreakingNews #EnforcementDirectorate














