मशहूर सिंगर गायक Master Saleem के घर पर बड़ी वारदात, CCTV आया सामने

The Target News

जालंधर । Harish Sharma

जालंधर में आबादपुरा के पास मशहूर सिंगर मास्टर सलीम के घर कम ऑफिस में बड़ी वारदात सामने आई है।

आरोपी घर के अंदर से करीब 50 हजार रुपए की नकदी और अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। ये घटना शुक्रवार शनिवार गतरात्रि देर रात करीब 2.40 बजे की है।

वारदात से पहले आरोपियों ने घर के बाहर लगा सीसीटीवी कैमेरा घुमा दिया था। जिसके बाद उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल ये नहीं पता चल पाया है कि घटना में सटीक कितना नुकसान हुआ है।


सिंगर मास्टर सलीम के पीए अभिषेक ने बताया कि एक मनी नाम का लड़का घर पर काम करने के लिए रखा हुआ है। वह सुबह करीब दस बजे आ जाता है।

रोजाना की तरह आज वह दस बजे काम पर आया था। इस दौरान उसने देखा कि घर के दरवाजे पर लगा ताला रोड साइड पर पड़ा हुआ था।

जिसके बाद उसने अंदर जाकर देखा तो पूरे घर के दरवाजों पर लगे ताले टूटे हुए और लॉकर में पड़ी नकदी गायब थी। जिसके बाद उसने मामले की जानकारी अभिषेक को दी।

मास्टर सलीम के करीबी और उनके पीए अभिषेक ने बताया कि वारदात के बाद तुरंत मामले की जानकारी थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस को दे दी गई।

हालांकि एक सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें दो आरोपी एक्टीवा पर सवार होकर आते हुए नजर आ रहे हैं।