नई दिल्ली

#MeToo: एमजे अकबर मानहानि केस में पत्रकार प्रिया रमानी को मिली जमानत

नई दिल्ली. पूर्व विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर की मानहानि के मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने वरिष्ठ पत्रकार प्रिया रमानी जमानत दे दी है। इस मामले में अगली सुनवाई 8 मार्च को होगी। प्रिया रमानी उन महिला पत्रकारों में से एक हैं, जिन्होंने एमजे अकबर पर मी टू के तहत यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इस आरोपों के दवाब में एमजे अकबर को केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री के पद से पिछले साल 17 अक्टूबर को इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद एमजे अकबर ने पत्रकार प्रिया रमानी पर मानहानि का मामला दर्ज कराया था। 

इसी मानहानि मामले में अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने पत्रकार प्रिया रमानी को नोटिस देकर सोमवार को तलब किया था। इसके बाद पत्रकार प्रिया रमानी ने अपने एक ट्वीट में कहा है ‘कहानी में अपना पक्ष रखने का समय आ गया है।’ यहां पर बता दें कि प्रिया रमानी समेत कई महिला पत्रकारों की ओर से यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने भी कार्रवाई करते हुए अकबर को संस्था की सदस्यता से बाहर कर दिया था। उन्होंने भी कहा था कि जब तक मानहानि का मामला निष्कर्ष तक नहीं पहुंचता, तब तक वह सदस्य नहीं रहेंगे। 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *