Uncategorized

भारत बना अंतरिक्ष महाशक्ति, तीन मिनट में 300 किमी दूर सैटेलाइट को मार गिराया

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत अंतरिक्ष की महा‍शक्ति बन गया है। अब तक अमेरिका, रूस और चीन को ही यह उपलब्धि हासिल की है। प्रत्येक भारतीय के लिए इससे ज्यादा गर्व की कोई बात नहीं हो सकती है।

मोदी ने कहा- भारत अंतरिक्ष की महाशक्ति बना। वैज्ञानिकों ने सारे लक्ष्य हासिल किए। मैं उन्हें बहुत बहुत बधाई देता हूं। मिशन शक्ति एक कठिन ऑपरेशन था। वैज्ञानिकों ने इसे सफलतापूर्वक पूरा किया। वैज्ञानिकों ने सारे लक्ष्य हासिल किए। भारत चौथा बड़ा देश, जिसने यह उपलब्धि हासिल की। मिशन शक्ति में लाइव सैटेलाइट को मिसाइल से मार गिराया। भारत अंतरिक्ष की महाशक्ति बना। वैज्ञानिकों ने सारे लक्ष्य हासिल किए। मैं उन्हें बहुत बहुत बधाई देता हूं। मिशन शक्ति एक कठिन ऑपरेशन था। वैज्ञानिकों ने इसे सफलतापूर्वक पूरा किया। वैज्ञानिकों ने सारे लक्ष्य हासिल किए। भारत चौथा बड़ा देश, जिसने यह उपलब्धि हासिल की। मिशन शक्ति में लाइव सैटेलाइट को मिसाइल से मार गिराया। नई क्षमता किसी भी देश के विरुद्ध नहीं। लो अर्थ ऑर्बिट में भारत ने सैटेलाइट को तीन मिनट में मार गिराया। हमें भविष्य की चुनौतियों का सामने करने के लिए आधुनिक तकनीक को अपनाना ही होगा। यही हमारा लक्ष्य है। हमें अपने लोगों की योग्यता, प्रतिबद्धता और समर्पण पर पूरा विश्वास है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *