Coronavirus Covid19 Covod-19 Rb Uncategorized राजनीति

BJP ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की सूची, पढ़ें

रोज़ाना भास्कर ब्यूरो : प्रदेश में 3 विधानसभा सीटों के लिये होने वाले उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने कमर कस ली है। प्रत्याशियों की ओर से नामांकन दाखिल किये जाने के बाद अब पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है। स्टार प्रचारकों की इस सूची में पार्टी के सभी खेमों के नेताओं को भी शामिल किया गया है ताकि जनता में एकजुटता का संदेश दिया जा सके।
पार्टी की ओर से इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया को सौंपी गई सूची में 30 स्टार प्रचारक शामिल किए गए हैं। 30 स्टार प्रचारकों की सूची में सबसे पहले पार्टी के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह और सह प्रभारी भारती बेन का नाम है। उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया को रखा गया है। उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का नाम पांचवें स्थान पर रखा गया है।
एक दिन पहले ही पार्टी प्रत्याशियों की ओर से किये गये नामांकन के दौरान पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की तीनों स्थानों पर अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही थी। लेकिन स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल करने के बाद माना जा रहा है कि राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने गुटबाजी खत्म करने का इसके जरिए एक संदेश देने की कोशिश की है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *