Uncategorized

विशाल चोपड़ा भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष नियुक्त‌

2022 में भाजपा पंजाब में जीत का पंचम लेहरायेगी : बलजीत सिंह प्रिंस

जालंधर(सुनीता) :- भाजपा युवा मोर्चा ने अपनी कार्यकारिणी को मजबूत करते हुए युवा मोर्चा प्रधान बलजीत सिंह प्रिंस की अध्यक्षता में युवा कर्मठ नेता विशाल चोपड़ा को मंडल 12 का अध्यक्ष घोषित किया गया इस मौके पर बलजीत सिंह प्रिंस ने विशाल चोपड़ा को नई जिम्मेदारी और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी विशाल चोपड़ा को पार्टी के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए मंडल 12 का भाजयुमो अध्यक्ष नियुक्त किया गया ।
इस मौके पर विशाल चोपड़ा ने कहा कि वह पार्टी हाईकमान और जिला अध्यक्ष व भाजयुमो अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने उनकी कार्यशैली पर विश्वास करते हुए मंडल अध्यक्ष कि उन्हें कमान सौंपी है विशाल चोपड़ा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर वह मंडल 12 में भाजपा की मजबूती के लिए कड़ी मेहनत करेंगे ताकि विधानसभा चुनावों में पार्टी की उम्मीदवारों की जीत के लिए अहम भूमिका निभा सके। इस मौके पर विशेष तौर पर प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा मीडिया सह संयोजक व प्रभारी श्री मुक्तसर साहिब अर्जुन त्रेहन, अंकुर त्रेहन मोजूद रहे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *