Crime Rb Uncategorized

आदमपुर की पुलिस ने 3 किलो अफीम, 1 पिस्तौल, 2 जिंदा रौंद सहित 4 गिरफ्तार

जालंधर रोजाना भास्कर (मनदीप सिंह) जालंधर देहाती के थाना आदमपुर की पुलिस ने 3 किलो अफीम, 01 पिस्तौल 7.65, 32 बोर, 02 जिंदा रौंद, सन्नी गाड़ी नंबर पी.बी. 08 सीटी 9800 बरामद कर नशा तस्करों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र भजन सिंह वासी भाणलग्गां कपूरथला, कंवलप्रीत सिंह पुत्र हरदियाल सिंह वासी ढुडियाणा जिला कपूरथला, जसवंत सिंह पुत्र वेद प्रकाश वासी चन्नण जिला अमृतसर,अमरजोत सिंह पुत्र अनूप सिंह वासी ढुडियावाल जिला कपूरथला के तौर बताई जा रही है। आदमपुर थाना प्रभारी जरनैल सिंह ने बताया कि एएसआई सुरजीत सिंह और एएसआई गुरदेव सिंह ने पुलिस पार्टी सहित महिमदपुर नाकाबंदी की हुई थी, चैकिंग दौरान सन्नी गाड़ी को शक के आधार पर रोका तो गाड़ी में सवार 4 नौजवानो को काबू किया गया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *