जालंधर : नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह के आदेशों पर शहर के विभिन्न जगहों पर चलाया गया सर्च अभियान : पढ़ें
रोज़ाना भास्कर (आर भल्ला) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह तूर के दिशा निर्देशानुसार एसीपी सेंट्रल सुखदीप सिंह एसीपी नार्थ सुखजिंदर सिंह की अगुवाई में विभिन्न थानों की पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ,ए.आर.पी. की सहायता से शहर के विभिन्न जगहों पर सिक्योरिटी को मद्देनजर रखते हुए सर्च अभियान चलाया गया।
![](https://www.rozanabhaskar.com/wp-content/uploads/2022/04/IMG-20220411-WA0030.jpg)
इस दौरान जालंधर की दाना मंडी, सब्जी मंडी, रेलवे स्टेशन व धार्मिक स्थल उत्तरी भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में संयुक्त तौर पर चेकिंग की गई ।
![](https://www.rozanabhaskar.com/wp-content/uploads/2022/04/IMG-20220411-WA0032.jpg)
इस दौरान सवेदनशील वस्तुयों व शक्की व्यक्तियों की चेकिंग भी की गईं। रेलवे स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों के समान को चैक किया गया।
![](https://www.rozanabhaskar.com/wp-content/uploads/2022/04/IMG-20220411-WA0029.jpg)
इस दौरान उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में भी शहर के अलग अलग हिस्सों में सिक्योरिटी के चलते चेकिंग की जाएगी । इसी के साथ उन्होंने शहर वासियों से भी सहयोग देने की अपील की है।
![](https://www.rozanabhaskar.com/wp-content/uploads/2019/02/Rozana-Bhaskar-2-copy-1024x728.gif)