Crime चंडीगढ़

खरड़ : महिला ड्रग इंस्पेक्टर को कैमिस्ट ने मारी गोली, खुद पर भी किया फायर

खरड़. सिविल अस्पताल स्थित ड्रग फूड एवं केमिकल टेस्ट लेबोरेटरी में घुस कर एक युवक ने ड्रग इंस्पेक्टर को गोली मार दी। इससे लेबोरेटरी में अफरा-तफरा मच गई। जिस लड़की को गोली मारी गई उसका नाम नेहा सूरी है और वह पंचकूला की निवासी है। गोली लगने से नेहा गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे अस्पताल में एडमिट किया गया है।

आज सुबह करीब सवा 11 बजे युवक मनिंदर सिंह मोटरसाइकिल पर आया। लैबोरेटरी में घुसा और उसने नेहा पर तीन-चार गोलियां दाग दीं। भागते युवक को जब ऑफिस के बाहर लोगों ने पकड़ा तो उसने उसी समय अपनी छाती में गोली मार ली। दोनों को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया है। मनिंदर को मृत घोषित कर दिया गया है।

बताया जाता है कि मनिंदर सिंह बठिंडा का रहने वाला था। वह रोपड़ में कैमिस्ट शॉप चलाता था। दिनदिहाड़े हुए इस गोलीकांड के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और अपनी छानबीन शुरू की। हालांकि मनिंदर की मौत को लेकर आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *