Uncategorized

जालंधर : रॉयल पैलेस की छत का मलबा गिरा, हलवाई गंभीर घायल, देखें वीडियो

जालंधर (एसके). मॉडल हाऊस स्थित रॉयल पैलेस की छत का मलबा नीचे गिर गया। उस वक्त नीचे हलवाई काम कर रहे थे। हलवाई के सिर में मलबा गिरा, जिस कारण उसे गंभीर चोटें आई हैं और उसे नकोदर रोड पर प्राइवेट अस्पताल में भर्लेती कराया गया।

जहां डाक्टरों ने उसकी हालत को नाजुक देखते हुए उसे ऑक्सफोर्ड अस्पताल में इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान विजय कुमार निवासी न्यू संत नगर के तौर पर हुई है। घायल के भाई प्रवीन ने बताया कि रॉयल पैलेस में वह कैटरिंग का काम करने आए थे। विजय सब्जियों की कटाई कर रहा था, अचानक छत से मलबा गिर गया। पैलेस में शादी समारोह चल रहा था, घायल को देखकर शादी समारोह में आए लोगों में हड़कंप मच गया। इस बारे थाना भार्गव कैंप की पुलिस को सूचित किया गया, पुलिस मौके पर पहुंच कर इस बारे जांच कर रही है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *