Top News Uncategorized

जालंधर: Satva club में गोली चलाने वाला आरोपी पारस मल्हौत्रा अरेस्ट, पढें व देखें

रोज़ाना भास्कर जालंधर (ब्यूरो):- (Satva club dispute ) Satva club में विवाद के बाद फायरिंग की घटना के मुख्यारोपी पारस मल्हौत्रा को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।पुलिस ने आरोपी से लाईसेंसी वेपन भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि पारस मल्हौत्रा ने सरेंडर किया है।बता दें कि बीती रात सतवा क्लब में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में पारस मल्हौत्रा ने फायर कर दिया। जिससे एनआरआई युवक घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल करवाया गया है।

पुलिस ने पीड़ित पक्ष के ब्यान पर पारस मल्हौत्रा के खिलाफ केस दर्ज किया। सूत्रों ने बताया कि पारस मल्हौत्रा ने दिन निकलते ही पारस मल्हौत्रा पर शिकंजा कसा ।

थाना नम्बर 6 के एस.एच.ओ. अजायब सिंह द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश के बाद पारस मल्हौत्रा को पुलिस ने काबू कर लिया। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना संबंधी खुलासा किया जाएगा।

उधर, सूत्रो ने बताया कि घटना संलिप्त दोनो पक्ष इकट्ठे ही मौजूद थे। बाद में मामूली सी बात पर दोनो में विवाद हुआ और पारस ने फायर कर दिया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *