Uncategorized

Valentine’s पर अपने प्यार को न दें यें गिफ्ट्स

वैलंटाइंस डे पर अपने साथी या पार्टरनर को गिफ्ट देने की सोच रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। यह सच है कि गिफ्ट सभी को अच्छे लगते हैं, लेकिन कुछ ऐसे गिफ्ट हैं जिन्हें आप अपने साथी को न दें तो बेहतर है।

परफ्यूम
आप अपनी साथी को भले ही कितने साल से या कितने ही अच्छे से क्यों न जानते हों, लेकिन परफ्यूम गिफ्ट करना रिस्की हो सकता है। आपको जो खुशबू पसंद आई हो वह उन्हें भी अच्छी लगे जरूरी नहीं है। अगर बॉक्स ओपन करने पर उन्हें खुशबू नहीं पसंद आई तब आपका गिफ्ट वेस्ट हो जाएगा।

कपड़े
लड़कियों को शॉपिंग करने में यूं तो बहुत लगता है। वह हर कपड़े को ट्राई करती हैं और जो उनकी खूबसूरती को बढ़ाए ऐसी ड्रेस चुनती हैं। ऐसे में अगर आप उनके लिए कपड़े ले जाएं तो हो सकता है उन्हें वह खुद पर अच्छे न लगे।

पैसे 
आपका गिफ्ट साथी को पसंद आएगा या नहीं इस टेंशन के कारण अगर पैसे देने की सोच रहे हैं तो फिर नतीजा भुगतने को तैयार रहें। वैलंटाइंस पर गिफ्ट देना मजबूरी नहीं बल्कि प्यार का इजहार करने का तरीका है। ऐसे में आपका गर्लफ्रेंड को पैसा देना उन्हें यह सोचने पर मजबूर कर सकता है कि आप रिश्ते को सीरियसली नहीं ले रहे या वह आपके लिए मायने नहीं रखती। ऐसा होना रिश्ते को खतरे में डाल सकता है। 


LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *