जालंधर, रोजाना भास्कर (हरीश शर्मा): अम्बिका कॉलोनी में बाला जी सेवा समिति की ओर से माता वैष्णो देवी मंदिर में साप्ताहिक हनुमान चालीसा के एक वर्ष होने के उपलक्ष्य में एक भव्य बाला जी चौकी का आयोजन 5 मई दिन मंगलवार को आयोजित की जा रही है । बाला जी की चौकी के उपलक्ष्य में झंडे की रस्म पवित्र मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत स्थापित किया गया।

इस अवसर पर मोहल्ले के निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और श्रद्धा भाव से बाला जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। झंडे की रस्म के बाद भक्तों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा, संकटमोचन पाठ और बजरंग बाण का पाठ किया। इन पावन स्तोत्रों के उच्चारण से मंदिर परिसर में भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत वातावरण निर्मित हुआ।

मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही और वातावरण भक्ति गीतों, जयकारों तथा मंत्रों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर अपनी आस्था व्यक्त की। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने मिलकर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार हुआ। मोहल्ला निवासियों ने इस आयोजन को सामूहिक सहयोग और एकता का प्रतीक बताया। सभी ने संकल्प लिया कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सद्भावना और भक्ति भावना को निरंतर प्रोत्साहित किया जाएगा। इस पावन अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने बाला जी और माता वैष्णो देवी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

इस अवसर पर समिति के प्रमुख सदस्य एवं श्रद्धालु—अनिल शर्मा, समाज सेवक सुमित कालिया, अमित गुप्ता, संदीप मेहता, रछपाल काटल, रमन छुर्रा, जगदीश हांडा, टी.आर. शर्मा, मदनलाल मेहता, जोगिंदर शर्मा, छत्रपाल, समाज सेवक दविद्र साहनी,राजिंदर कपूर, नीरज, जॉनी, आशीष शर्मा, अनीश गुप्ता, आर्यन खन्ना, केशव, एलेक्स और देवांश शर्मा, जसपाल सिंह,प्रिंस पुरी, मनमोहन पपा ने सक्रिय रूप से भाग लिया। साथ ही स्ञी सत्संग की ओर से स्नेह ठाकुर, कंचन शर्मा, रजनी, मंजू राणा, बबली, अनीता ठाकुर, लकी, सुनीता शर्मा, मंजू शर्मा, शिवानी, गीतु, रिया, सुनीता वर्मा ,पुनम शर्मा आदि ने भी पूरे उत्साह और श्रद्धा से सहभागिता की।














