कनाडा में पंजाबी इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या से सनसनी, सोशल मीडिया पर गोल्डी बराड़ व आकाश हरिके के नाम से जिम्मेदारी ली!

जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। कनाडा के ओंटारियो प्रांत के विंडसर में पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या से हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार उनके घर के बाहर चाकू से हमला किया गया, जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट वायरल हो रही हैं, जिनमें आकाश हरिके और गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से हत्या की जिम्मेदारी लेने के दावे किए जा रहे हैं।

पोस्ट में कथित तौर पर खालिस्तान पर दिए गए बयानों को वजह बताया गया है। हालांकि कनाडाई पुलिस ने इन दावों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है।

पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे की असली वजह का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य डिजिटल सबूतों की जांच की जा रही है।

#NancyGrewal #CanadaMurder #PunjabiInfluencer #WindsorOntario #GoldyBrar #KhalistanIssue #CanadaCrime #BreakingNews