पटियाला, रोजाना भास्कर ब्यूरो: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन (डल्लेवाल) ने पटियाला-राजपुरा रोड स्थित धरहेड़ी जट्टां टोल प्लाजा पर प्रदर्शन कर वाहनों को बिना टोल (स्लिप-फ्री) गुजरने दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला संयोजक जगदीप सिंह अलुना ने किया।

किसानों ने पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग पॉलिसी का विरोध करते हुए लैंड मॉर्गेज और पीएडीबी बैंकों में किसानों के साथ कथित धोखाधड़ी की निष्पक्ष जांच, कर्जों के लिए वन टाइम सेटलमेंट (OTS) योजना लागू करने और अमेरिका के साथ ट्रेड एग्रीमेंट को किसान विरोधी बताते हुए उसे रद्द करने की मांग उठाई।














