जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने देर रात शहर के विभिन्न पुलिस थानों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड, साफ-सफाई और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की मुस्तैदी का जायजा लिया।

उन्होंने कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनीं और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि हर शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। साथ ही देर रात ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने के लिए प्रेरित किया।














