जंग का झटका: सेंसेक्स 1700 अंक टूटा, रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर; 14 लाख करोड़ डूबे

मुंबई, रोजाना भास्कर ब्यूरो। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर भारतीय बाजारों पर साफ दिखा। सोमवार, 9 मार्च को BSE Sensex करीब 1700 अंक (2.15%) गिरकर 77,200 पर आ गया, जबकि Nifty 50 लगभग 500 अंक टूटकर 23,500 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। भारी बिकवाली से निवेशकों के करीब 14 लाख करोड़ रुपए साफ हो गए।

सुबह 11 बजे सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयर लाल निशान में थे। बैंक, ऑटो, मेटल, एनर्जी और FMCG सेक्टर में सबसे ज्यादा दबाव रहा। जानकारों के मुताबिक, जियोपॉलिटिकल तनाव से महंगाई और सप्लाई चेन पर असर की आशंका बढ़ी है, जिससे निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर शिफ्ट हो रहे हैं।

इस बीच कच्चे तेल में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। Brent Crude 116 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है और पिछले 10 दिनों में करीब 60% महंगा हो चुका है। तेल कीमतों में तेजी से भारत का इंपोर्ट बिल और महंगाई बढ़ने की आशंका है।

डॉलर के मुकाबले रुपया 46 पैसे टूटकर 92.28 के ऑल टाइम लो पर पहुंच गया। वहीं अमेरिकी बाजारों में भी गिरावट का असर भारतीय बाजार पर पड़ा।

अगर मिडिल ईस्ट संकट लंबा खिंचता है तो बाजार में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

#SensexCrash #Nifty50 #StockMarketFall #RupeeAtAllTimeLow #OilPriceSurge #IranIsraelTension #IndianEconomy #MarketNews #BrentCrude