जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। जालंधर के मेयर वनीत धीर की पूजनीय माताजी श्रीमती आशा धीर, धर्मपत्नी स्वर्गीय श्री विनोद धीर, का 24 जून 2026 को निधन हो गया। उनके निधन से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त है।

परिवार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, श्रीमती आशा धीर जी का अंतिम संस्कार 25 जून 2026 (वीरवार) शाम 5:00 बजे श्मशान घाट, हरनामदासपुरा, जालंधर में किया जाएगा।

दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की गई है।
ॐ शांति।














