जालंधर में पुलिस की ताबड़तोड़ रेड: अर्बन स्टेट के Padrino Restaurant समेत कई ठिकानों पर छापेमारी, इलाके में मचा हड़कंप

जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। शहर के अर्बन स्टेट इलाके में पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए Padrino Restaurant सहित कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस टीम ने तलाशी अभियान के दौरान 3 लोगों को राउंडअप किया और उनके कब्जे से अवैध सामग्री बरामद की। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और बरामद सामान के संबंध में पूछताछ जारी है।

अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एडीसीपी राकेश यादव और एसीपी आतिश भाटिया ने कहा कि शहर के कई इलाकों में रेड की गई है। पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थी जिसके बाद कार्रवाई की गई है।