जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो। नकोदर में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परगट सिंह, पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट और को-इंचार्ज रविंदर दलवी ने चार साल पहले गोली मारकर हत्या किए गए टिम्मी चावला के घर पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात की और दुख साझा किया।

कांग्रेस नेताओं ने परिवार को भरोसा दिलाया कि टिम्मी चावला को इंसाफ दिलाने के लिए कांग्रेस हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि इंसाफ की इस लड़ाई को विधानसभा से लेकर लोकसभा तक और सड़कों पर पूरी मजबूती से उठाया जाएगा।
पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना कांग्रेस की प्राथमिकता है और इस संघर्ष में पार्टी परिवार के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।














