पंजाब की सियासत में हलचल: AAP विधायक कुंवर विजय प्रताप का इस्तीफा, दो अन्य विधायकों की सदस्यता रद्द करवाने की तैयारी!

अमृतसर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: पंजाब की राजनीति में एक बार फिर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अमृतसर से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह के इस्तीफे की खबर सामने आई है। वहीं, पार्टी हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौड़ामाजरा की विधानसभा सदस्यता रद्द करवाने के लिए विधानसभा स्पीकर से मांग करने की तैयारी में है।

पार्टी का दावा है कि विरोधी गतिविधियों के चलते दोनों विधायकों को पहले ही निलंबित किया जा चुका है, जिसके बाद दोनों ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। अब उनकी विधानसभा सदस्यता को लेकर पार्टी की अगली रणनीति पर नजरें टिकी हैं।