पंजाब के सरकारी दफ्तरों का समय बदला, 1 जुलाई से सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगे कार्यालय

चंडीगढ़, रोजाना भास्कर न्यूज: पंजाब सरकार ने सरकारी कार्यालयों के समय में बदलाव करने का फैसला लिया है। अब 1 जुलाई 2026 से राज्य के सभी सरकारी कार्यालय सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संचालित होंगे।

फिलहाल कार्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक है। नए समय के लागू होने के साथ ही सभी विभाग नियमित कार्यालय समय के अनुसार कार्य करेंगे।