चंडीगढ़, रोजाना भास्कर ब्यूरो: पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा कदम उठाते हुए 4 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सरकार लगातार विभिन्न विभागों में फेरबदल कर प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत और अधिक प्रभावी बनाने में जुटी हुई है। जारी आदेशों के तहत कई अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, सरकार विभागों के कामकाज में तेजी लाने और बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से लगातार ट्रांसफर और नई नियुक्तियां कर रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में प्रशासनिक स्तर पर और भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक सुधार और विभागीय कार्यप्रणाली को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। अधिकारियों के नए पदभार संभालने के बाद कई विभागों में नई रणनीति और कार्यशैली देखने को मिल सकती है।














