पंजाब ब्लास्ट पर सियासी संग्राम: BJP ने CM मान को भेजा मानहानि नोटिस, CM बोले- ‘ब्लास्ट BJP की एंट्री के संकेत’

जालंधर/अमृतसर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: अमृतसर आर्मी कैंप और जालंधर में BSF पंजाब हेडक्वार्टर के बाहर हुए धमाकों को लेकर पंजाब की राजनीति पूरी तरह गरमा गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के विवादित बयान के बाद भाजपा ने उन्हें मानहानि का कानूनी नोटिस भेज दिया है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने CM मान से 7 दिनों के भीतर माफी मांगने और अपने सभी सोशल मीडिया व सार्वजनिक प्लेटफॉर्म्स से बयान हटाने की मांग की है।

⚡ क्या बोले थे CM मान?

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बयान दिया था कि “अमृतसर और जालंधर में हुए छोटे-मोटे ब्लास्ट BJP की एंट्री के संकेत हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावों से पहले भाजपा हर राज्य में दंगे और तनाव का माहौल बनाती है।

गुरुवार को जालंधर में भी CM मान अपने बयान पर कायम रहे। उन्होंने कहा कि “जहां BJP जाती है, वहां लड़ाई करवाती है। ये हिंदू-सिखों को लड़ाना चाहते हैं, लेकिन पंजाब के लोग समझदार हैं और हम ऐसा नहीं होने देंगे।”

🗣️ तरुण चुघ का पलटवार

भाजपा नेता तरुण चुघ ने CM मान के बयान को “बेहद अनुचित, बेतुका और आपराधिक मानसिकता से भरा” बताया। उन्होंने कहा कि अपराधियों को पकड़ने के बजाय मुख्यमंत्री राजनीतिक आरोप लगा रहे हैं, जो बेहद गैरजिम्मेदाराना है।

🔥 धमाकों के बाद पंजाब में हाई अलर्ट

जालंधर और अमृतसर में हुए धमाकों के बाद पूरे पंजाब में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। वहीं इस मामले को लेकर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है।

👉 अब सबकी नजर इस बात पर है कि CM मान इस नोटिस का क्या जवाब देते हैं और पंजाब की राजनीति में यह विवाद आगे क्या मोड़ लेता है।