पंजाब में बड़ा बिजली संकट: 21 से 26 अप्रैल तक रोज़ाना 8–10 घंटे पावर कट, कई बड़े शहर प्रभावित

चंडीगढ़/ब्यूरो, रोजाना भास्कर। पंजाब में अगले 5 दिनों तक लोगों को भारी बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है। Punjab State Power Corporation Limited (PSPCL) द्वारा जारी पब्लिक नोटिस के अनुसार 21 अप्रैल से 26 अप्रैल तक राज्य के अधिकांश जिलों में रोज़ाना 8 से 10 घंटे तक पावर कट लगाए जाएंगे।

लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, बठिंडा, पटियाला और मोहाली समेत कई प्रमुख शहर इस कटौती की जद में रहेंगे। कुछ जिलों में 3 दिन तो कुछ में 5 से 6 दिन तक बिजली बाधित रहेगी।

 मांग ज्यादा, उत्पादन कम — क्यों लग रहे हैं कट?

PSPCL के अनुसार, इस समय पंजाब में बिजली की मांग करीब 6,000 मेगावाट (MW) है, जबकि राज्य का उत्पादन लगभग 3,300 MW है। इस कमी को पूरा करने के लिए सेंट्रल पूल से करीब 2,700 MW बिजली खरीदी जा रही है।

विभाग का कहना है कि यह कटौती मुख्य रूप से मेंटेनेंस कार्यों के चलते की जा रही है, ताकि आने वाले समय में बिजली आपूर्ति को और अधिक सुचारू व स्थिर बनाया जा सके।

जालंधर में दिनवार शेड्यूल (21–26 अप्रैल)

🔹 21 अप्रैल (सुबह 10 बजे–दोपहर 2 बजे)

गुरदयाल कॉलोनी, संसारपुर, सलेमपुर पिंड, बेगमपुर, सेंट्रल टाउन, कृष्णा नगर, प्रेम नगर, गोबिंदगढ़, लाडोवाली रोड, सराभा नगर, ग्रीन पार्क, गिल कॉलोनी, खांबड़ा अड्डा, मिट्ठापुर, बस्ती दानिशमंदा, टांडा रोड, प्रभात नगर आदि क्षेत्र प्रभावित।

22 अप्रैल (सुबह 10 बजे–दोपहर 3 बजे)

ग्रोवर कॉलोनी, एकता विहार, 120 फीट रोड, रोज पार्क, लंबा पिंड, एल्डिको ग्रीन, मॉडल टाउन, गोले मार्केट, RCF कॉलोनी, बसंत विहार समेत कई इलाकों में 5 घंटे कट।

23 अप्रैल (सुबह 11 बजे–दोपहर 2 बजे)

दीपनगर, PAP क्वार्टर्स, अमन गार्डन, कमल पार्क, सिल्वर रेजिडेंसी, रेड रोज कॉलोनी, रामेश्वर कॉलोनी, आबादपुरा, गुरु रविदास मार्केट आदि क्षेत्र प्रभावित।

24 अप्रैल (सुबह 10 बजे–दोपहर 3 बजे)

सोफी पिंड, JP नगर, हरबंस नगर, बस्ती मिट्ठू रोड, गुरुनानक नगर, अंबेडकर नगर, मकसूदपुर सहित कई इलाके प्रभावित।

25 अप्रैल (सुबह 10 बजे–दोपहर 2 बजे)

सैनिक विहार, अजीत नगर, बल्लां, रावपुर, ताजपुर, संत नगर, दीनदयाल उपाध्याय नगर आदि क्षेत्र।

26 अप्रैल (सुबह 10 बजे–दोपहर 2 बजे)

आबादपुरा, न्यू मॉडल टाउन, जंडू सिंघा मार्केट, गेट बाजार, करार खां मोहल्ला, लेदर कॉम्प्लेक्स क्षेत्र प्रभावित।

 

 अन्य प्रमुख शहरों में भी असर

मोहाली: IT सिटी, फेज 3B2, फेज 5, फेज 7 और अन्य ब्लॉकों में अलग-अलग समय पर कटौती।

लुधियाना: इंडस्ट्रियल एरिया, शिवाजी नगर, जनकपुरी, मोती नगर सहित कई रिहायशी व औद्योगिक क्षेत्र प्रभावित।

 

अमृतसर: कंपनी बाग, हरिपुरा, GT रोड, मजीठा रोड, डायमंड नगर आदि इलाके प्रभावित।

पटियाला: मॉडल टाउन, त्रिपुरी, पुलिस लाइन, मिनी सचिवालय क्षेत्र में निर्धारित समय अनुसार कटौती।

बठिंडा: बसंत विहार, ट्रांसपोर्ट नगर, अजीत रोड, पावर हाउस रोड सहित कई इलाके प्रभावित।

ज़ीरकपुर: पटियाला रोड, चंडीगढ़ रोड, माया मॉडर्न सिटी क्षेत्र में 6 से 8 घंटे तक कट।

 PSPCL की अपील

बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित शेड्यूल के अनुसार अपने जरूरी कार्य पहले निपटा लें और बिजली की बचत करें।

#PunjabPowerCut #PSPCL #ElectricityCrisis #Jalandhar #Ludhiana #Amritsar #Patiala #Bathinda #Mohali #Zirakpur #BreakingNews #PunjabNews #PowerUpdate