नई दिल्ली/जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: देशभर में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में एक बार फिर बड़ा इज़ाफा किया गया है। पिछले 10 दिनों में चौथी बार बढ़े दामों ने आम जनता की चिंता बढ़ा दी है।

इस बार पेट्रोल पर ₹2.61 प्रति लीटर और डीज़ल पर ₹2.71 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। मोगा में पेट्रोल की कीमत ₹105.67 और डीज़ल ₹95.58 प्रति लीटर पहुंच गया है। लगातार बढ़ती कीमतों से लोगों का कहना है कि इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है।
ट्रांसपोर्ट महंगा होने से खाने-पीने से लेकर रोजमर्रा की हर चीज के दाम बढ़ रहे हैं। लोगों ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल के रेट नियंत्रित करने की मांग की है ताकि महंगाई से राहत मिल सके।














