नई दिल्ली, रोजाना भास्कर ब्यूरो। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच हुई बैठक के बाद तीन दिनों की प्रस्तावित बैंक हड़ताल टालने का फैसला लिया गया है। बैंककर्मियों ने 28 सितंबर से आहूत हड़ताल को टालने के निर्णय की घोषणा रविवार देर रात की।

किसकी बैठक में क्या फैसला हुआ?
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 27 सितंबर को जारी सर्कुलर में बताया कि इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के साथ हुई बैठक के बाद हड़ताल टालने को लेकर सहमति बनी। सर्कुलर के मुताबिक, रविवार रात 9:30 बजे IBA और UFBU के बीच बैठक हुई।
बैठक में तय किया गया कि बैंकिंग क्षेत्र में बचे हुए शनिवारों को छुट्टी घोषित करने के मुद्दे पर IBA और UFBU की एक उच्चस्तरीय समिति बनाई जाएगी। यह समिति सभी संभावित विकल्पों पर विचार करेगी और संबंधित पक्षों से चर्चा कर समाधान निकालने की कोशिश करेगी।














