लखनऊ अग्निकांड:  सीएम योगी ने 4 अफसर सस्पेंड किए, 4 आरोपी गिरफ्तार; 15 विद्यार्थियों ने तोड़ा 

लखनऊ, रोजाना भास्कर ब्यूरो। अलीगंज अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त कार्रवाई करते हुए चार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। वहीं, मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।

हादसे की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है, जिसमें अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात और एडीजी प्रवीण कुमार शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सात दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट तलब की है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस दुखद हादसे के जिम्मेदार किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।