Uncategorized

आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिलाना चाहते हैं आंध्र के सीएम चंद्रबाबू नायूड, दिल्ली में बैठे धरने पर

नई दिल्ली.  आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दिल्ली स्थित आंध्र प्रदेश भवन में भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उनकी भूख हड़ताल केंद्र के खिलाफ है क्योंकि सरकार ने आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया।

यहां मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों, पार्टी के विधायकों, एमएलसी और सांसदों के साथ धरना देंगे। राज्य कर्मचारी संघों, सामाजिक संगठनों और छात्र संगठनों के सदस्य भी इसमें शामिल होंगे। इसके अलावा वह आज दिल्ली में दीक्षा रैली भी निकालेंगे। नायडू की रैली में शामिल होने के लिए देश के कई हिस्सों से लोग दिल्ली पहुंच रहे हैं। नायडू का कहना है कि केंद्र सरकार ने राज्य को लेकर अन्य और भी कई वादे किए थे और उन्हें पूरा करने में भी असफल रही है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि नायडू सोमवार को सुबह 8 बजे से रात आठ बजे तक आंध्र भवन में भूख हड़ताल पर बैठेंगे। वह 12 फरवरी को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को एक ज्ञापन भी सौंपेंगे। 

गौरतलब है कि राज्य के बंटवारे के बाद आंध्र प्रदेश से अन्याय किए जाने का आरोप लगाते हुए टीडीपी पिछले साल भाजपा नीत एनडीए से बाहर हो गई थी। 

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *