Uncategorized

खन्ना में बुलेट सवार को अज्ञात वाहन ने कुचला हिमाचल दमकल कर्मी के इकलौते बेटे की मौत जालंधर DAV कॉलेज में MBA स्टूडेंट था मृतक

रोज़ाना भास्कर जालंधर (ब्यूरो):- खन्ना में नेशनल हाईवे पर मंडियाला कलां के पास ओवरब्रिज के ऊपर एक सड़क हादसे में बुलेट सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी टक्कर चालक मौके से फरार हो गया था। मृतक की पहचान सुमित ठाकुर (23) निवासी समैला जिला मंडी (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

सिर पर चोट लगने से हुई मौत में घटना में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई थी। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। सुमित के परिवार वाले हिमाचल प्रदेश से खन्ना पहुंच गए थे और पुलिस के पास बयान दर्ज करवाते हुए कार्रवाई शुरू कराई गई। सुमित ठाकुर जालंधर के डीएवी में एमबीए का छात्र था। वह अपने बुलेट पर खन्ना से जालंधर की तरफ जा रहा था। इलाज के लिए उसे लुधियाना के निजी अस्पताल में ले जाया गया था। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। कोट पुलिस चौकी प्रभारी सुखविंदरपाल सिंह ने कहा- पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। वहीं हिट करने वाले वाहन का पता लगाने के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था सुमित सुमित ठाकुर को सेना में भर्ती होकर देश सेवा का शौक था। इस लिए बीकाम, वेटेनरी कोर्स करने के बाद भी कहीं पर नौकरी नहीं की। एमबीए के साथ साथ सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। बीएसएफ का टेस्ट देना था। कुछ समय पहले भारतीय सेना में सिलेक्शन हो गई थी। लेकिन फिजिकल टेस्ट में पास नहीं हुआ था। यह टेस्ट भी दोबारा होना था। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। सुमित के पिता करतार सिंह ठाकुर हिमाचल प्रदेश में फायर बिग्रेड कर्मी हैं। 2 साल पहले सुमित के बड़े भाई की मौत हो गई थी।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *