चंडीगढ़ नई दिल्ली

जंग खुलकर सामने आई, भाजपा की अपनी नेत्री पर सर्जीकल स्ट्राइक…पंजाब की इस महिला नेत्री को कर दिया गया पदमुक्त…

जालंधर। प्रदेश भाजपा महिला प्रधान रीना जेतली बनाम मिशन मोदी अगेन की प्रधान उर्मिल वैद्य की जंग खुलकर सामने आ गयी है। रोजाना भास्कर ने इसका अंदेशा पहले ही जता दिया था कि भाजपा में सब ठीक नहीं है। भाजपा ने अपनी सर्जीकल स्ट्राइक करते हुए मिशन मोदी रेणुका अटवाल को प्रदेश वाइस प्रधान से पदमुक्त कर दिया गया। उसको एक दिन पहले ही मिशन मोदी अगेन में फिरोजपुर का जिला प्रधान नियुक्त किया गया था।
एक दिन पहले ही फिरोजपुर कैंट स्थित पूर्व सीपीएस सुखपाल सिंह नन्नू के आवास पर मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम गोपाल काका, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजीव पहंचे थे।डॉ. संजीव ने कहा फिरोजपुर में मिशन मोदी अगेन पीएम की जिला इकाई की घोषणा कर जिलाध्यक्ष राजेश खुराना को नियुक्त किया गया है। इस पर जिला इकाई के घोषित अन्य पदाधिकारियों में बलविदर सिंह अध्यक्ष फिरोजपुर ग्रामीण हलका, बलकार सिंह ढिल्लों अध्यक्ष युवा मोर्चा, रेणुका अटवाल अध्यक्ष महिला मोर्चा फिरोजपुर शहर, रीता रानी महासचिव, जसवीर सिंह अध्यक्ष किसान मोर्चा व देशराज अध्यक्ष एससी मोर्चा का प्रधान नियुक्त किया गया था। रेणुका अटवाल भाजपा में प्रदेश वाइस प्रधान के पद पर भी हैं। ऐसे में भाजपा की रीना जेतली ने सर्जीकल स्ट्राइक कर उसको पदमुक्त कर दिया। इससे पहले प्रदेश भाजपा प्रधान श्वेत मलिक ने भी जालंधर के रमेश शर्मा, अरूण शर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी से पदमुक्त कर दिया था।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *