Uncategorized

जालंधर में सौतेले बाप ने किया रेप मां बोली- बेटी को मारने की धमकी देकर डराता रोते हुए बताई घिनौनी करतूत

रोज़ाना भास्कर जालंधर (ब्यूरो):- जालंधर शहर के बस्ती दानिशमंदा में सौतेले बाप द्वारा नाबालिग लड़की से रेप करने का मामला सामने आया है। लड़की की मां ने आरोप लगाया है कि जिस व्यक्ति से उसने दूसरी शादी की है वह पहले पति से पैदा उसकी नाबालिग लड़की को जान से मारने की धमकी देकर कई दिनों से हवस का शिकार बना रहा था। जब अति हो गई तो उसकी नाबालिग लड़की ने सौतेले बाप की करतूत के बारे में उसे बताया।

लड़की मां ने इस संबंध में पुलिस थाना डिवीजन नंबर 5 में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई करते हुए सारे मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी नहीं की है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत उन्हें मिली है। रेप की पुष्टि के लिए नाबालिग लड़की का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया जाएगा। मेडिकल में रेप की पुष्टि के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

पीड़िता, मां और बहन को मारने की देता था धमकी नाबालिग ने कहा कि उसका सौतेला बाप उसे पहले डराता धमकाता था और फिर रेप करता था। वह धमकी देता था कि यदि उसकी घिनौनी करतूत के बारे में किसी को बताया तो वह उसे तो जान से मारेगा ही साथ ही उसकी मां और बहन का भी मर्डर कर देगा।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *