गेम्स, झूला, मेहंदी, सरप्राइज और आकर्षक पुरस्कारों से सजा तीज समारोह
जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: जिला बार एसोसिएशन जालंधर की महिला अधिवक्ताओं द्वारा होटल एम्बेसडर में तीज का त्योहार बड़े उत्साह, उमंग और धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला बार एसोसिएशन की असिस्टेंट सेक्रेटरी मिस सोनालिका तथा एग्जीक्यूटिव मेंबर्स मिस अमानत भगत, मिस पायल हीर और मिस नेहा अत्री के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन की बड़ी संख्या में महिला सदस्य तथा बार की वरिष्ठ महिला अधिवक्ता विशेष रूप से शामिल हुईं। पारंपरिक परिधानों में सजी महिला अधिवक्ताओं ने तीज के पारंपरिक माहौल का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल, प्रतियोगिताएं, सरप्राइज गेम्स और मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं।

प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सदस्य को 2,000 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली सदस्य को 1,500 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली सदस्य को 1,000 रुपये के गिफ्ट कूपन प्रदान किए गए। इन पुरस्कारों के लिए जालंधर के प्रसिद्ध ब्रांड्स गुलाटी हैंडलूम, मॉडल टाउन, एसएन कॉटन कलेक्शन, सैदा गेट, नेहा बाजार तथा संदूक—महिलाओं द्वारा, महिलाओं के लिए एक क्लोदिंग ब्रांड की ओर से सहयोग दिया गया। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को विभिन्न डिस्काउंट कूपन भी प्रदान किए गए।

पहली 50 महिला सदस्यों को 800 रुपये के पंक्चुअलिटी पुरस्कार
कार्यक्रम में सबसे पहले पहुंचने वाली प्रथम 50 महिला सदस्यों को इनाया वेदा की ओर से 800 रुपये मूल्य के पंक्चुअलिटी पुरस्कार प्रदान किए गए। पंक्चुअलिटी पुरस्कार प्राप्त करने वाली सदस्यों में जसप्रीत, हरप्रीत, पायल, बेबी, मनिंदर, नेहा कुमारी, सिमरन, नवनीत कौर, किरती, दामिनी अग्रवाल, कविंदर कौर, संगीता, बलजीत कौर, रोहिणी, कुलविंदर कौर, शांति, निकिता, अजीत कौर, रानी, पंजान, गगनदीप, कोमल, पवलीन, पमकी कौर, पिंकी सोनी, रमा, माहिका, बीना कश्यप, आशिमा, नेहा गुलाटी, विशुला, लवप्रीत कौर, सुषमा रानी, अमनदीप कौर, नवनीत कौर, रैहाना, हरदीप कौर, मनीष कौर, अमृता, मंदीप कौर, हिमांशु रानी, शिवानी, नवप्रीत कौर, कंचन कोटाला, अमीषा, मंदीप कौर, मनोरमा, अनु सोढ़ी, नवजोत कौर तथा रुपिंदर कौर शामिल रहीं।
खेल प्रतियोगिताओं में महिला अधिवक्ताओं ने दिखाया उत्साह
कार्यक्रम के दौरान आयोजित विभिन्न खेलों एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं में एडवोकेट मिस अनु सोढ़ी, मिस अमीषा, मिस नैन्सी, मिस नवप्रीत कौर, मिस नवरीत कौर, मिस सीमा, मिस साक्षी दुग्गल, मिस रोहिणी, श्रीमती कैलाश दुआ, मिस प्रभजोत, मिस दामिनी, मिस वीणा, मिस भगवजोत, मिस साक्षी कैंथ, मिस संगीता सोनी, मिस सुषमा, मिस अमनदीप कौर, मिस कोमल, मिस शशि कटारिया, मिस रुपिंदर मलतानी, मिस नवनीत, मिस दीपिका दुग्गल, मिस मनोरमा तथा मिस वसुदेश कुमारी विजेता रहीं। सभी विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार एवं गिफ्ट कूपन देकर सम्मानित किया गया।
आस्था एस्थेटिक एंड कॉस्मेटिक की ओर से विशेष उपहार
आस्था एस्थेटिक एंड कॉस्मेटिक की ओर से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली विजेता महिला सदस्यों को विशेष स्किन केयर उत्पाद उपहार स्वरूप दिए गए। इसके अलावा 11 अन्य प्रतिभागियों को भी विशेष उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में शामिल सभी महिला सदस्यों को निःशुल्क चेकअप तथा रियायती दरों पर उपचार के कूपन भी प्रदान किए गए।
तीज के पारंपरिक उत्सव को और खास बनाने के लिए इनाया वेदा की ओर से सभी महिला सदस्यों के लिए निःशुल्क मेहंदी की व्यवस्था की गई।
वहीं, जालंधर की प्रसिद्ध घई सिल्वर फर्नीचर की ओर से तीज के पारंपरिक उत्सव के लिए खूबसूरत झूला (पिंग) उपलब्ध करवाया गया। झूले ने कार्यक्रम में पंजाबी संस्कृति और तीज के पारंपरिक रंग को और जीवंत कर दिया। महिला सदस्यों ने झूले का भरपूर आनंद लिया।
बड़ी संख्या में महिला अधिवक्ताओं ने लिया भाग
कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिला अधिवक्ताओं में मिस मधुरचना, मिस महक शर्मा, मिस एकांक्षा गौतम, मिस रवीना सेठी, मिस पिंकी सोनी, मिस शिवानी, मिस बीना कश्यप, मिस कनिका जैन, मिस महिक गगनेजा, मिस अनूप्रिया राय, मिस अलीशा अरोड़ा, मिस नेहा चीमा, मिस आशिमा, मिस मनवीर कौर, मिस अमृता, मिस मनिंदर कौर, मिस अमीषा, मिस कुलविंदर कौर, मिस दीपिका, मिस अंजली विर्दी, मिस बलविंदर, मिस बलजीत, मिस मधु बाला, मिस अमनदीप कौर, मिस सुखमनप्रीत कौर तथा मिस हीना भी शामिल रहीं।
“साल भर ब्लैक एंड व्हाइट में रहने वाली वकीलों के लिए तीज रंगों और उमंग का दिन”
महिला अधिवक्ताओं ने बातचीत के दौरान कहा कि रोजमर्रा की दिनचर्या में सभी महिला वकील अदालत में अपने-अपने पेशेवर कार्यों में व्यस्त रहती हैं और वकीलों की ड्रेस के कारण लगभग पूरा साल ब्लैक एंड व्हाइट रंगों में ही गुजरता है। ऐसे में जिला बार एसोसिएशन जालंधर की पुरानी और खूबसूरत परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हर वर्ष कार्यकारिणी समिति की ओर से तीज का त्योहार बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि तीज के इस विशेष अवसर पर सभी महिला सदस्य अपने व्यस्त पेशेवर जीवन से कुछ समय निकालकर रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सज-संवरकर एक साथ एकत्रित होती हैं, झूला झूलती हैं, गीत-संगीत और खेलों का आनंद लेती हैं तथा पूरे उत्साह के साथ त्योहार मनाती हैं। यह आयोजन न केवल मनोरंजन का अवसर देता है, बल्कि पंजाबी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने का भी माध्यम है।
महिला अधिवक्ताओं ने कहा कि जिला बार एसोसिएशन जालंधर की कार्यकारिणी समिति द्वारा हर वर्ष इस परंपरा को कायम रखना सराहनीय है। इस तरह के आयोजन सभी महिला सदस्यों को एक-दूसरे के साथ जुड़ने, खुशियां साझा करने और अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं।
प्रतियोगिताओं के निर्णायक
कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के निर्णायक के रूप में डॉ. शेली धूपर, डॉ. वनीता खन्ना, मिस पालवी जैन तथा एडवोकेट सोनिया वासुदेव ने अपनी भूमिका निभाई।
आयोजकों ने सभी महिला सदस्यों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं, निर्णायकों तथा कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी प्रायोजकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन जिला बार एसोसिएशन के सदस्यों के बीच आपसी मेल-जोल, सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को भी आगे बढ़ाते हैं।














