जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लां में श्री गुरु रविदास जी की पवित्र बाणी के अध्ययन और प्रचार-प्रसार के लिए बनने वाले श्री गुरु रविदास जी बाणी अध्ययन केंद्र की आधारशिला रखेंगे।

इस अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है। यह केंद्र श्री गुरु रविदास जी की बाणी, विचारधारा और शिक्षाओं के अध्ययन, शोध एवं प्रचार के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।














