Crime नई दिल्ली

डीजे बजाने को लेकर तकरार में चली गोली, 1 महिला की मौत, आरोपी पकड़े गए

नई दिल्ली.  बाहरी दिल्ली जिले के मंगोलपुरी में देर रात संगीत बजाने को लेकर हुई तकरार में गोली चलने पर एक महिला की मौत की खबर है। जिला पुलिस उपायुक्त सेजू पी कुरुविल्ला ने रविवार को यहां बताया कि शनिवार को देर रात करीब तीन बजे मंगोलपुरी के सी ब्लॉक स्थित रामलीला ग्राउंड में एक व्यक्ति सज्जन की दो भाईयों आकाश तथा संदीप ऊर्फ गोलू के साथ डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में आकाश और गोलू ने पिस्तौल निकालकर सज्जन पर गोली चला दी लेकिन गोली सज्जन की पत्नी सुनीता को लग गई।  सुनीता को तत्काल जयपुर अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आकाश और गोलू मौके से फरार हो गए थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस से धारा 302 और 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इस मामले में गोली चलाने वाले दोनों भाईयों को पकड़ने के लिए कई टीम बनाई गई है। पुलिस की एक टीम को चंडीगढ़ भेजा गया और वहां से आकाश और गोलू को गिरफ्तार कर दिल्ली लाया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों के खिलाफ पहले चोरी और झपटमारी के मामले दर्ज किये गये हैं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *