Top News Uncategorized

पंजाबी गीतकार हरजिंदर सिंह बल का निधन चंडीगढ़ PGI में ली अंतिम सांस काफी दिनों से चल रहे थे बीमार

रोज़ाना भास्कर जालंधर (ब्यूरो):- मशहूर पंजाब गीतकार और गजलकार हरजिंदर सिंह बल का शुक्रवार को बीमारी के चलते निधन हो गया। उन्होंने चंडीगढ़ PGI में अंतिम सांस ली। इससे पहले उन्होंने अपना इलाज विदेश और जालंधर के निजी अस्पताल में भी कराया था। गंभीर हालत के बाद उन्हें चंडीगढ़ रेफर किया गया था।

हरजिंदर सिंह बल ने कई पंजाबी गाने दिए हैं जो आज भी लोगों को की जुबान पर हैं। उनके लिखे गानों को पंजाब के मशहूर गायकों स्वर्गीय सरदूल सिकंदर, हंस राज हंस, फिरोज खान, मास्टर सलीम समेत कई गायकों ने अपनी आवाज दी है।

मशहूर गायक सरदूल सिकंदर द्वारा अपनी आवाज में गाया गया हरजिंदर बल का गीत ‘जदों हो गई मेरी डोली अखियां तों ओहले…. पिच्छों रोवेंगी देख मेरी गुड्डियां पटोले’ आज भी शादियों में सुनाई देता है।

पंजाब इंडस्ट्री ने जताया दुख पंजाबी फिल्म एवं म्यूजिक इंडस्ट्री के कलाकारों, गायकों, गीतकारों, लेखकों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उनका कहना है कि हरजिंदर सिंह बल के जाने से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को भारी क्षति हुई है। उनकी जगह कभी नहीं भरी जा सकेगी।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *