प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन: राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों का मार्च, चन्नी और रंधावा पुलिस हिरासत में

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च कर रहे कांग्रेस नेताओं और सांसदों ने मंगलवार को जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस सांसद शामिल हुए। वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी प्रदर्शन में शामिल हुए जिन्हें पुलिसन हिरासत में ले लिया।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच कई नेताओं को हिरासत में लिया। पंजाब के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं सांसद चरणजीत सिंह चन्नी तथा सुखजिंदर सिंह रंधावा को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन के दौरान मौके पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया।