मोदी ने तोड़ा नेहरू का रिकॉर्ड! 4399 दिन तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने वाले बने पहले नेता

नई दिल्ली, रोजाना भास्कर ब्यूरो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया है। 10 जून को उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री Jawaharlal Nehru का रिकॉर्ड तोड़ते हुए लगातार 4399 दिन तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का मुकाम हासिल कर लिया।

इससे पहले यह रिकॉर्ड नेहरू के नाम 4398 दिनों का था। मोदी का यह लगातार तीसरा प्रधानमंत्री कार्यकाल है। इस उपलब्धि पर भाजपा नेताओं और सांसदों ने हवन व विशेष कार्यक्रम आयोजित कर खुशी जताई, जबकि कांग्रेस ने इसे “स्वयं घोषित और संदिग्ध उपलब्धि” बताते हुए सवाल उठाए हैं।

The President, Shri Pranab Mukherjee administering the oath of office of the Prime Minister to Shri Narendra Modi, at a Swearing-in Ceremony, at Rashtrapati Bhavan, in New Delhi on May 26, 2014.

वहीं, मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज एनडीए की अहम बैठक में ‘विकसित भारत-2047’ के विजन, विकास योजनाओं और केंद्र-राज्य समन्वय पर चर्चा होगी।