लीजेंड्स क्रिकेट क्लब ने जारी की नई क्रिकेट जर्सी, लांचिंग दौरान टीम के सभी सदस्यों में दिखा उत्साह 

शहर के बेहतरीन लीजेंड्स क्रिकेट क्लब की तरफ से रविवार 9 अक्टूबर को होटल रेड पेटल जालंधर में टीम की नई क्रिकेट जर्सी लांच की गई।  इस मौके पर लीजेंड्स क्रिकेट क्लब के फाउंडर रोहित शर्मा जी व तेजिंदर सिंह तेजा जी मौजूद थे। नई जर्सी लांच करने के बाद बोले कि मैंने आज तक इस तरह का डिसिप्लिन नहीं देखा, मुझे यह देखकर गर्व महसूस हो रहा है कि आज शहर में लीजेंड्स क्रिकेट क्लब भी इस मुकाम पर आ गया है।

उन्होंने अपने पुराने दिन याद करते हुए लीजेंड्स क्रिकेट क्लब के सभी मेंबर्स को उनके जज्बे के लिए प्रोत्साहित किया। रोहित शर्मा ने क्लब के सभी सदस्यों से वादा भी किया कि वह अपनी इस क्लब को माउंट एवरेस्ट की तरह शिखर तक लेके जायेंगे।

इस मौके पर कांग्रेस के लीडर एवम् समाज सेवक श्री अश्विनी शर्मा टीटू जी, एवम् टीम के सभी सदस्य रोहित शर्मा जी (कैप्टन), तेजिंदर सिंह तेजा जी (वाइस कैप्टन), वरुण सेठ जी, साहिल सेठ जी, वरुण कत्याल जी, निशू जी, लवदीप जी, संतोष जी, आशीष जी, शिवा अबरोल जी, गोपी अबरोल जी, गुरप्रीत जी, साहिल मेहरा जी, ध्रुव जी, पुनीत जी, अर्जुन जी, गोशिक जी (लिटिल चैंप), सनी जी, रणजीत जी, मनु जी, नैतिक जी, मनोज जी, रंगू जी एवं अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।