मानसा, रोजाना भास्कर ब्यूरो: पंजाब के दिवंगत नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा के परिवार ने एक वीडियो जारी कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को अपने घर आकर मिलने का संदेश दिया है। परिवार की ओर से कहा गया है कि अमित शाह उनसे मिलने आते हैं, तो एक्शन कमेटी उनका विरोध नहीं करेगी। साथ ही, परिवार ने इस मुद्दे पर विरोध करने वालों की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं।

झोटा हत्याकांड को लेकर पंजाब में जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच परिवार का यह बयान महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब देखना होगा कि इस अपील पर अमित शाह की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है और मामले को लेकर आगे क्या घटनाक्रम शश्््््साँमने आता है।













