फतेहगढ़ साहिब, रोजाना भास्कर ब्यूरो। पवित्र स्थल Sri Anandpur Sahib से माथा टेककर लौट रही संगत की बस देर रात एक भीषण हादसे का शिकार हो गई। यह दर्दनाक घटना हलका बस्सी पठाना के गांव हिम्मतपुरा (भटेड़ी) के पास रात करीब साढ़े दस बजे हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में आई तकनीकी खराबी के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराया।

बताया जा रहा है कि बस में लगभग 40 श्रद्धालु सवार थे। हादसे में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें से 6 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। अन्य घायलों का इलाज बस्सी पठाना और Fatehgarh Sahib के सिविल अस्पतालों में जारी है।

Shubham Aggarwal (एसपी, फतेहगढ़ साहिब) के अनुसार घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चलाया गया। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। गांव मैन माजरी में मातम पसरा हुआ है, जहां एक ही गांव के कई लोगों की इस दुर्घटना में जान चली गई। कुछ परिवारों ने अपने एक से अधिक सदस्यों को खो दिया, जिससे माहौल बेहद गमगीन हो गया है।
स्थानीय विधायक Rupinder Singh Happy और प्रशासनिक अधिकारी पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया गया है।
यह हादसा पूरे इलाके के लिए अत्यंत दुखद है। क्षेत्रवासी दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।














