आतंकी नेटवर्क पर पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ISI समर्थित BKI मॉड्यूल का भंडाफोड़

जालंधर/एसबीएस नगर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और एसबीएस नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ISI समर्थित BKI आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने एक प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 86-P हैंड ग्रेनेड बरामद किया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने विदेशी हैंडलर्स के निर्देश पर जालंधर के आदमपुर के पास से ग्रेनेड हासिल किया था।

मामले में थाना सदर नवांशहर में BNS और Explosive Substances Act के तहत FIR दर्ज की गई है। विदेशी हैंडलर्स और स्थानीय नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है।