एस.एस.पी. जालंधर देहाती ने जिला स्तरीय स्पैशल नाकाबंदी और नाइट डोमिनेशन ऑपरेशन का लिया जायजा

आम लोगों की सुरक्षा और अमन-कानून व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए निगरानी, चेकिंग और गश्त को और सख्त किया

जालंधर, रोजाना भास्कर ब्यूरो: हरविंदर सिंह विर्क, पी.पी.एस., सीनियर पुलिस कप्तान, जालंधर देहाती के निर्देशों और विनीत अहलावत, आई.पी.एस., पुलिस कप्तान (तफ्तीश), मुकेश कुमार, पी.पी.एस., पुलिस कप्तान (स्थानीय) तथा मनजीत कौर, पी.पी.एस., पुलिस कप्तान (पी.बी.आई.) की निगरानी में जालंधर देहाती पुलिस द्वारा सिटी सर्विलांस प्लान के तहत जिला स्तर पर स्पैशल नाकाबंदी और नाइट डोमिनेशन ऑपरेशन चलाया गया।

इस ऑपरेशन का उद्देश्य सुरक्षा प्रबंधों को और मजबूत करना, आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखना और जिले में अमन-कानून की व्यवस्था को प्रभावशाली ढंग से बनाए रखना था।

ऑपरेशन के दौरान संबंधित थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा जिले के विभिन्न रणनीतिक स्थानों, मुख्य सड़कों, संवेदनशील इलाकों और आने-जाने वाले रास्तों पर विशेष नाके लगाए गए।

इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की बारीकी से चेकिंग की गई तथा किसी भी प्रकार की गैर-कानूनी गतिविधि को रोकने के लिए गश्त को और तेज किया गया।

हरविंदर सिंह विर्क, पी.पी.एस., सीनियर पुलिस कप्तान, जालंधर देहाती ने विनीत अहलावत, आई.पी.एस., पुलिस कप्तान (तफ्तीश), मुकेश कुमार, पी.पी.एस., पुलिस कप्तान (हेडक्वार्टर) और मनजीत कौर, पी.पी.एस., पुलिस कप्तान (पी.बी.आई.) सहित विभिन्न नाकों और चेकिंग पॉइंट्स का खुद दौरा करके सुरक्षा प्रबंधों और चल रहे ऑपरेशन का जायजा लिया।

इस मौके पर उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों से बातचीत करते हुए उन्हें हर समय चौकस रहने, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहराई से जांच करने, सुरक्षा संबंधी हिदायतों का सख्ती से पालन करने तथा आम लोगों के साथ नम्रता और पेशेवराना तरीके से पेश आने के निर्देश दिए।

रात के समय सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए जिले भर में नाइट डोमिनेशन ऑपरेशन को भी और तेज किया गया। पुलिस टीमों द्वारा संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त और निगरानी की गई ताकि अपराधों को रोका जा सके, समाज-विरोधी तत्वों पर नकेल कसी जा सके, लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत किया जा सके और जिले में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखा जा सके।

एस.एस.पी. जालंधर देहाती ने आगे बताया कि पुलिसिंग को और प्रभावशाली बनाने तथा आम लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विभागों और संबंधित पक्षों के साथ नियमित रूप से तालमेल बैठकें की जा रही हैं।

ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से ट्रैफिक प्रबंधों को और सुचारू बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और स्पेशल डी.जी.पी. ट्रैफिक द्वारा जारी हिदायतों को सभी सब-डिवीजन में संबंधित डी.एस.पी. और एस.एच.ओ. की निगरानी में सख्ती से लागू किया जा रहा है।

जालंधर देहाती पुलिस की लोगों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराते हुए हरविंदर सिंह विर्क, पी.पी.एस., सीनियर पुलिस कप्तान, जालंधर देहाती ने कहा कि जिला पुलिस हर तरह की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और आम लोगों को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और भय-मुक्त माहौल प्रदान करने के लिए स्पेशल नाकाबंदी, नाइट डोमिनेशन और विशेष चेकिंग मुहिमें नियमित तौर से जारी रहेंगी।